JNVST परिणाम 2025 कक्षा 6, 9 के लिए जारी, यहां देखें सीधे लिंक पर – navodaya.gov.in
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 और 9 के लिए जेएनवीएसटी परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कक्षा 6 समर बाउंड और कक्षा 9 चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
📌 JNVST परिणाम 2025 – कक्षा 6 Link
📌 JNVST परिणाम 2025 – कक्षा 9 Link

✅ JNVST परिणाम 2025: कैसे करें चेक?
परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम या कक्षा 9 चयन परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण (रोल नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
📝 कक्षा 6 समर बाउंड परीक्षा विवरण
कक्षा 6 की समर बाउंड परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई थी:
- आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग वैली और तवांग जिले को छोड़कर)
- बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला जिले को छोड़कर)
- जम्मू-कश्मीर (सिर्फ जम्मू-I, जम्मू-II और सांबा)
- झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर)
- केंद्र शासित प्रदेश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुदुचेरी।
You May Like: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: कब आएगा रिजल्ट? ऐसे करें ऑनलाइन चेक, जानें अहम जानकारी