यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट इस तारीख तक होंगे जारी – जानें पूरी जानकारी!

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट इस तारीख तक होंगे जारी – जानें पूरी जानकारी!

UP Board Result 2025: 20 अप्रैल के बाद जारी हो सकते हैं परिणाम, UPMSP ने 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की खबरों को बताया गलत

UP बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाल ही में उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें यह दावा किया गया था कि कक्षा 10 और 12 के परिणाम 15 अप्रैल 2025 को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम 20 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच घोषित किए जा सकते हैं।

बोर्ड इस समय कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे:

परीक्षा तिथि:
UPMSP ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं।
इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 27,32,216 और कक्षा 12वीं के लिए 27,05,017 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल मिलाकर करीब 54.37 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।


पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम:

  • 2024: 89.55%
  • 2023: 89.78%
  • 2022: 88.18%
  • 2021: 99.53%
  • 2020: 83.31%
  • 2019: 80.07%

पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम:

  • 2024: 82.60%
  • 2023: 75.52%
  • 2022: 85.33%
  • 2021: 97.47%
  • 2020: 74%
  • 2019: 70.16%

You May Like: SSC CGL 2024: अभ्यर्थियों ने परिणामों में गड़बड़ी का लगाया आरोप, अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की मांग तेज

Leave a Comment